फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hand cleaned on cash ornaments

सेंधमारी करके 65,000 नगदी आभूषण पर किया हाथ साफ

Sat, 19 Sep 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Hand cleaned on cash ornaments
मरदह। थाना क्षेत्र के मटेहूं चट्टी स्थित एक मकान से शुक्रवार की रात चोरों ने सेंध मारकर 65,000 नगदी सहित लाखों के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

गाजीपुर - मऊ स्थित मटेहूं चट्टी पर उपेंद्रनाथ सिंह का मकान स्थित है। प्रतिदिन की भांति सभी परिजन शुक्रवार की शाम भोजन करके अपने कमरे में सो गए थे। इसी बीच मध्यरात में अज्ञात चोरों ने मकान के पिछले हिस्से के दीवार में लगे जंगले के ग्रील को काटकर घर के अंदर प्रवेश कर एक कमरे में रखे गोदरेज आलमारी एवं दीवान बेड का लाकर तोड़कर उसमें रखा 65 हजार नगदी व सोने का जंजीर, मंगलसूत्र, हार, चुड़ी, अंगूठी, मांगटीका, नथुनी सहित चार लाख रुपये के आभूषण और एक रंगीन टीबी पर हाथ साफ कर चपंत हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन कि जा रही है, आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed