{"_id":"5f06083f8ebc3e638f566270","slug":"hamid-bridge-repair-work-started-on-war-level-ghazipur-news-vns5347187109","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्धस्तर पर शुरू हुआ हमीद सेतु मरम्मत का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युद्धस्तर पर शुरू हुआ हमीद सेतु मरम्मत का काम
विज्ञापन
सुहवल। क्षतिग्रस्त हमीद सेतु के मरम्मत का काम बुुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। गुजरात से आई इंजीनियरिंग टीम ने ज्वाईंटर नंबर 16 एवं 15 के इक्सपैंसन ज्वाईंटर में ड्रील मशीन से होल करने का काम चालू कर दिया है। इंजीनियरों ने बताया कि हमीद सेतु पर जिस रफ्तार से मरम्मत का काम जारी है, उम्मीद है कि आगामी मंगलवार तक स्पैन के लिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।
इस बीच प्रक्रिया पूरी होने तक बाइक, साइकिल, पैदल लोगों को छोड सभी तरह के वाहनों के पुल से गुजरने पर पाबंदी होगी। इसी के साथ एक-एक कर शेष अन्य ज्वाइंटरों का भी मरम्मत होगा। इसके उपरांत पुल को वाहनों के लिए खोला जा सकेगा। उधर सेतु पर चल रहे मरम्मत एवं भारी वाहनों पर रोक की वजह से ताडीघाट-मऊ रेलखंड के विस्तारीकरण के तहत गंगा नदी पर बन रहे रेल कम रोड ब्रिज, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सहित अन्य कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर संकट के बादल मडराने लगे हैं।
यही स्थिति रही तो उक्त परियोजनाएं किसी भी सूरत में समय से पूरी नहीं हो पाएंगी। आसपास बनाए गए बैरिकेडिंग की वजह से सड़क पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जा रही है।