फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hameed Bridge will shine again after 35 years

Ghazipur News: 35 वर्ष बाद फिर जगमग होगा हमीद सेतु

Tue, 20 May 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hameed Bridge will shine again after 35 years
जमानिया। गंगा पर स्थित वीर अब्दुल हमीद सेतु की खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। 35 वर्ष बाद शुरू यह कार्य दो चरणों में होगा। पहले चरण में खराब स्ट्रीट लाइटों को बदला जाएगा। दूसरे चरण में नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की ओर से वीर अब्दुल हमीद सेतु की खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सेतु पर कुल 64 स्ट्रीट लाइटें हैं, जिनको बदला जा रहा है। खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने व नई लगाने का कार्य छह लाख की लागत से होगा।
विज्ञापन

विभाग का दावा है कि इस महीने के अंत तक नई स्ट्रीट लाइटों के लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद दशकों इंतजार के बाद एक बार फिर से वीर अब्दुल हमीद सेतु रात में लाइटों की रोशनी से जगमगा उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे राहगीरों व वाहन चालकों को काफी सहूलियत मिलेगी। अब तक सेतु अंधेरा में डूबा रहता है।
इसके कारण पहले कई हादसे हो चुके हैं। खराब लाइटों को बदलने के लिए एनएचएआई की ओर से एक वर्ष पहले सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था।

कार्य के इस प्रस्ताव को इसी वर्ष मंजूरी मिली।
बजट आवंटन और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद धरातल पर कार्य शुरू हो गया है। वीर अब्दुल हमीद सेतु जनपद का एक महत्वपूर्ण सेतु है।
यह जिला मुख्यालय व गंगा उस पार के कई गांवों को जोड़ने का कार्य करता है।
लोग बिहार प्रांत भी इसी सेतु के माध्यम से आवागमन करते हैं। गंगा उस पार के सैकड़ों गांवों के लोग प्रतिदिन शैक्षणिक कार्यों, जॉब, कोर्ट-कचहरी, स्वास्थ्य, खरीदारी आदि के लिए जिला मुख्यालय आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed