{"_id":"62d841f6c1c6ac5e593c5b08","slug":"half-an-hour-of-thunder-the-fields-were-buzzing-ghazipur-news-vns6650608139","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे घंटे झमाझम, खेत हुए गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे घंटे झमाझम, खेत हुए गुलजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को दिन में गरज-चमक के साथ करीब आधा घंटे बारिश हुई। इसके चलते एक पखवारे से मौसम की तल्खी से बेहाल लोगों को जहां कुछ राहत मिली वहीं कई जगहों पर सड़क पर पानी लगने से आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होने से धान की रोपाई के लिए खेतों की तैयारी में जुटे किसानों के चेहरे खिल गए।
करीब एक पखवारा से अधिक समय से आसमान से अंगारे बरस रहे थे। मौसम की तल्खी से हर कोई परेशान था। लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए थे। इसी क्रम में आज दिन में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में काले बादलों का डेरा छा गया। हवा संग दिन में दो बजे के करीब शुरू हुई बूंदा-बांदी कुछ ही देर में तेज बारिश में तब्दील हो गई। करीब आधा घंटे तक हुई बारिश के कारण गर्मी से बेहाल लोगों को काफी राहत मिली। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। बारिश से बचाव के लिए लोगों को छाता आदि का सहारा लेना पड़ा।
बारिश की वजह से शहर के साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क पर पानी लगने से आवागमन में अवरोध उत्पन्न हुआ। बारिश बंद होने के बाद शाम को फिर उमस होने लगी। खेती की तैयारी में जुटे किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए। सिवान में धान की बेहन उखाड़ने के साथ ही रोपाई का काम भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज से प्राप्त आने वाले पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार घने बादल छाए रहने की संभावना के साथ मध्यम से तरज बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेंटीग्रेड एवं न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है। तीन से चार दिन मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।