फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gurujis who complete the eligibility after the prescribed date are being searched and may be dismissed

Ghazipur News: तय तिथि के बाद अर्हता पूरी करने वाले गुरुजी खोजे जा रहे, होंगे बर्खास्त

Mon, 26 May 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Gurujis who complete the eligibility after the prescribed date are being searched and may be dismissed
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती में नियुक्त कुछ शिक्षकों की नौकरी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इस भर्ती में नौकरी पाने वाले ऐसे शिक्षक खोजे जा रहे हैं, जिन्होंने तय तिथि के बाद अर्हता पूरी की। अब तक इसमें जिले की एक महिला शिक्षक मिली है, जिससे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के लिए 69 हजार शिक्षक भर्ती की अधिसूचना एक दिसंबर 2018 को जारी की गई थी। ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2018 निर्धारित थी। इसमें कुछ ऐसे अभ्यर्थियों ने भी आवेदन कर दिए, जिनका बीटीसी में बैक आया था।
विज्ञापन

यानी उस समय उनकी शैक्षिक अर्हता पूरी नहीं थी। उन्होंने बैंक के लिए आवेदन किया और नौकरी भी पा ली। इधर, अब हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि 22 दिसंबर 2018 तक बीटीसी (बेसिक टीचर्स ट्रेनिंग सर्टिफिकेट) कोर्स को पूरा न करने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति अमान्य मानी जाएगी। कोर्ट के इस आदेश को लेकर शासन से नौ मई को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी पत्र आया है, जिसमें निर्देशित किया गया है कि ऐसे शिक्षकों की जांच करें जिन्होंने तय तिथि के बाद अर्हता पूरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त होंगी, जिनकी शैक्षिक अर्हता आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2018 को पूरी नहीं थी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक एक अभ्यर्थी ने काउंसिलिंग के समय ही छोड़ दिया जबकि दूसरे शिक्षक ने 13 अप्रैल 2021 को त्यागपत्र दे दिया। जबकि मौजूदा समय में एक महिला शिक्षक कार्यरत है, जिससे बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा है। वजह उन्होंने बीटीसी 22 दिसंबर 2018 के बाद पूरी की थी। हालांकि इसकी सूचना परीक्षा नियामक प्राधिकरण को दे दी गई है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही मामले की सूचना परीक्षा नियामक प्राधिकरण को दे दी गई है। वहां से जो निर्देश मिलेगा, उसका पालन कराया जाएगाा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed