फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gujarat's red grapes are priced at Rs 320, New Zealand's kiwi at Rs 210 per kg

Ghazipur News: गुजरात का लाल अंगूर 320, न्यूजीलैंड की कीवी 210 रुपये किलो

Fri, 24 Oct 2025 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Gujarat's red grapes are priced at Rs 320, New Zealand's kiwi at Rs 210 per kg
शहर के वेंडिंग जोन स्थित फल की दुकान। संवाद
गाजीपुर। डाला छठ के पर्व पर श्रद्धालु इस बार गुजरात के लाल अंगूर तो न्यूजीलैंड व थाईलैंड की कीवी चढ़ाएंगे। नगर के बाजार में लाल अंगूर 320 तो कीवी 210 रुपये प्रति किलो बिक रही है। डाला छठ के पर्व के कारण फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ के लिए खरीदारी शुरू हो गई है। फल विक्रेताओं ने पूरी तैयारी कर ली है।बाजार में विभिन्न प्रकार के फलों से दुकानें सजी हैं। डाला छठ पर फलों का विशेष महत्व है। इसलिए फल कारोबारियों ने बेमौसमी फल भी मंगाए हैं। सामान्य दिनों की अपेक्षा वर्तमान में 30 से 40 रुपये प्रति किलो की दर से फलों के दामों में इजाफा हुआ है। नई सब्जी मंडी के फल विक्रेता मुश्ताक ने बताया कि डाला छठ पर्व के कारण फलों के दाम में तेजी आई है। एक-दो दिन में दाम और बढ़ सकते हैं। डाला छठ पर्व को देखते हुए गुजरात से लाल अंगूर, न्यूजीलैंड व थाईलैंड से कीवी और सिलीगुड़ी से अन्नानास मंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed