फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Guests from Siberia at the Ganges Ghat

गंगा घाट पर साइबेरिया से आए मेहमान कर रहे कलरव

Sun, 06 Feb 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Guests from Siberia at the Ganges Ghat
सैदपुर गंगा घाट पर बसेरा बनाए मेहमान पक्षी। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
औड़िहार। साइबेरिया से आए मेहमानों से गंगा नदी गुलजार है। गंगा तट पर उनका कलरव गूंज रहा है। उनको नदी में अटखेलियां करते देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। लोग अपने साथ लाई आदि लाते हैं और साइब्रेयिन क्रेन के झुंड पास बुला लेते हैं।
विज्ञापन

साइबेरिया में सर्दियों में तापमान काफी नीचे चला जाता है और बर्फ जम जाती है। ऐसे में वहां के पक्षी भारत की ओर उड़ान भरते हैं। ये मेहमान पक्षी तीन महीने तक यहां गंगा घाटों पर प्रवास करते हैं और गर्मियां शुरू होते ही अपने देश लौट आते हैं। सुबह होते ही घाटों पर उन्हें देखने के लिए लोग पहुंचने लगते हैं। पक्षियों का कलरव भी शुरू हो जाता है। साइबेरियाई क्रेन की 15 क्रेन प्रजातियां हैं। नवंबर माह शुरू होते इनका आगमन शुरू हो जाता है। पूर्वांचल की मिट्टी की सोंधी महक इन पक्षियों को कुछ ज्यादा ही भाती है। इनके प्रजनन का समय वर्षा ऋतु है लेकिन तब वे यहां नहीं होते। वर्षा और बदल छाने पर इन्हें नृत्य करते देखा जा सकता है। साहित्यकार रामजी सिंह बताते हैं की नृत्य के आरंभ होने से पहले यह पक्षी अपनी चोंच आसमान की ओर करके सुरीली आवाज निकालते हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया तक इन पक्षियों को देखा जा सकता है। नदियों का कछार इनका घर है। महीनों की लंबी यात्रा पूरी कर यहां पहुंच कर मेहमान पक्षी घाटों का नजारा बदल देते हैं। इन पक्षियों के स्वागत में लोग नमकीन दालमोठ एवं अन्य वस्तुओं को इन्हें घाटों पर खिलाते हैं। घाटों पर नौका विहार करते हैं और इनकी चो- चो चू -चू तथा एक साथ आसमान में बेहतर आकृति के साथ आसमान में उड़ने की खूबसूरती को बड़े धैर्य से निहारते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed