फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   GRP introduced two children who ran away from home

घर से भागे दो बच्चों को जीआरपी ने परिजनों से मिलवाया

Fri, 25 Dec 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
GRP introduced two children who ran away from home
मौधा (गाजीपुर)। अपने घर से नाराज होकर देवरिया से कानपुर की ओर जा रहे दो किशोरों को औड़िहार जीआरपी ने बृहस्पतिवार की भोर में चौरीचौरा एक्सप्रेस की एक बोगी से बरामद कर लिया। उनसे पूछताछ के आधार पर मिले पते पर सूचना देकर बच्चों को उसी दिन देर शाम परिजनों के हवाले कर दिया। परिजन अपने बच्चों को पाकर प्रफुल्लित हो उठे।
विज्ञापन

जीआरपी औड़िहार जंक्शन के प्रभारी निरीक्षक एसके साहनी ने बताया कि बृहस्पतिवार की भोर में लगभग साढ़े तीन बजे जब वह हमराहियों के साथ गोरखपुर से कानपुर जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस की चेकिंग कर रहे थे। उसी वक्त ट्रेन की एक बोगी में बैठे दो बच्चे उन्हे संदिग्ध अवस्था में मिले जिन्हें उन्होंने स्टेशन पर ही उतार लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम क्रमश: सोनू यादव (14) एवं रोहित तुरहा (15) बताया। वे दोनों देवरिया जिले के सलेमपुर के मझौली राज के वार्ड नंबर एक के रहने वाले हैं। देर शाम औड़िहार रेलवे स्टेशन पहुंचे परिजनों ने बताया कि वे किसी बात पर नाराज होकर घर से भाग लिए थे। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने अपने बच्चों को पाकर चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed