फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Grocery shopkeeper killed in love and rivalry

प्रेम और रंजिश में मारा गया किराना दुकानदार

Thu, 18 Aug 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Grocery shopkeeper killed in love and rivalry
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के अमारी गेट के पास स्थित किराने की दुकान के गोदाम में 14 अगस्त को दुकानदार आशीष चौहान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। बुधवार की रात पुलिस टीम ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

एसपी रोहन पी बोत्रे ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर हत्याकांड के बारे में जानकारी दी। बीते 14 अगस्त की भोर गोदाम में सो रहे किराना दुकानदार आशीष चौहान की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई थी। पुलिस टीम ने अमारी गेट से हत्यारोपी ओमप्रकाश यादव, दुल्लहपुर स्टेशन से पिंटू यादव निवासी नसीरपुर और संदीप कुमार निवासी अमेहता ( गोदसइया ) को गिरफ्तार किया। आरोपी ओमप्रकाश यादव की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग चापड़ (गड़ासी ) और मृतक की खून लगी शर्ट भी बरामद हुई। पूछताछ में ओमप्रकाश यादव ने बताया कि वह जिस युवती को प्रेम करता था, वह आशीष चौहान से प्रेम करती थी। इसी बात को लेकर एक माह पूर्व मृतक से उसका विवाद हो गया था। बीते 13 अगस्त को मृतक के दुकान पर धक्कामुक्की हुई थी। इसी दौरान उसे मारने का प्लान बनाया। इधर आरोपी पिंटू यादव ने अपनी बहन की शादी में मृतक की दुकान से 70 से 80 हजार रुपये का किराना का सामान उधार लिया था। आशीष द्वारा पिंटू से बार-बार उधार का पैसा मांगा जा रहा था। इसी बात को लेकर पिंटू से भी उसका विवाद हुआ था। वहीं जिस युवती से मृतक प्रेम करता था उसके चचेरे भाई संदीप से हाथापाई और गाली गलौज हुई थी। इससे संदीप भी मृतक आशीष से प्रति दुश्मनी पाल कर बैठा था। इस पर तीनों हत्यारोपियों ओमप्रकाश, संदीप और पिंटू योजना बनाकर आशीष के किराये के मकान में गए। चैनल और आशीष के कमरे का दरवाजा खुला था। सो रहे आशीष चौहान को पकड़कर लोहे के गड़ासे से उसके शरीर पर कई वारकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed