फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gram Panchayat Officer Dies After Falling from Passenger Train

Ghazipur News: पैसेंजर ट्रेन से गिरकर ग्राम पंचायत अधिकारी की मौत

Tue, 21 Apr 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat Officer Dies After Falling from Passenger Train
जखनिया। विकास खंड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी की सोमवार को ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही ब्लॉक कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पत्नी आशीष बाला उर्फ गुड़िया ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी अंगद राम वाराणसी से जखनिया लौट रहे थे। इसी दौरान पैसेंजर ट्रेन से गिरने के कारण उनके पैर, सीने और सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने उन्हें गंभीर हालत में वाराणसी के संदहां स्थित नरपतपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया कि अंगद राम करीब एक वर्ष पहले सादात ब्लॉक से स्थानांतरित होकर जखनिया आए थे और धर्मागतपुर कोठिया ग्राम पंचायत का कार्यभार देख रहे थे। सोमवार सुबह ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए वह सारनाथ से पैसेंजर ट्रेन से आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मूल रूप से सादात ब्लॉक के रायपुर पलिवार गांव निवासी अंगद राम अपने परिवार के साथ सारनाथ में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही जखनिया ब्लॉक के कर्मचारी मौके की ओर रवाना हो गए। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed