{"_id":"6400e4e0093d23b96e0689e8","slug":"gram-panchayat-members-surrounded-the-block-headquarters-ghazipur-news-c-20-1-87225-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ग्राम पंचायत सदस्यों ने ब्लाक मुख्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ग्राम पंचायत सदस्यों ने ब्लाक मुख्यालय का किया घेराव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मरदह। स्थानीय गांव के ग्राम पंचायत सदस्यों ने बृहस्पतिवार को ब्लाक मुख्यालय का घेराव किया। साथ ही मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सदस्यों ने प्रधान और सचिव पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विकास कार्यों सहित कार्य योजना की जानकारी नहीं देने की बात कही।
कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत में किसी भी कार्य को मानक के तहत नहीं कराया जाना फितरत बन गई है। साथ ही साथ महात्मा गांधी स्वरोजगार गारंटी योजना (मनरेगा)के तहत कराए गए विकास कार्यों के लिए प्रधान और सचिव के मिलीभगत से ग्राम सभा के दुकानदारों के बैंक खाते में अवैध भुगतान करके धन के बंदरबांट किया गया है।
प्रधान और सचिव द्वारा विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी के लिए खुली बैठक नहीं कराते हैं। सदस्यों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंप जांचकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेताया कि कार्रवाई न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के साथ इस्तीफा दे दिया जाएगा। इस मौके पर सुशीला देवी, सुरेश कुमार, अरुण कुमार, सुनील वर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, दिनेश वर्मा, कविराज पासवान, पुष्पलता देवी, बिंदु देवी, शशिकला जायसवाल, गीता सिंह आदि मौजूद रहे। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि सदस्यों द्वारा पत्रक प्राप्त हुआ है, जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।