फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   gram panchayat election

जिपं सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान पद के सभी नामांकन जांच में वैध

Fri, 28 Jun 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
gram panchayat election
गाजीपुर। पंचायत की रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य संपन्न हुआ। जांच में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायत के प्रधान पद की खाली सीटों के लिए 40 उम्मीदवारों की ओर से किए गए नामांकन जांच में वैध पाए गए। पर्चे की जांच के चलते संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर गहमा-गहमी रही।
विज्ञापन

पंचायत की कुल सोलह सीटें खाली पड़ी हैं। इनमें ग्राम पंचायत के प्रधान पद की आठ, ग्राम पंचायत के सदस्य पद की दो, क्षेत्र पंचायत सदस्य की पांच तथा जिला पंचायत सदस्य पद की एक सीट है। इन सीटों के लिए बुधवार को नामांकन का कार्य संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। आज दिन में नामांकन पत्रों की जांच का कार्य हुआ। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद की खाली एक सीट के लिए सभी चार उम्मीदवारों के पर्चे जांच में वैध पाए गए। जमानिया संवाददाता के अनुसार गरुआ मकसूदपुर में मालती देवी एवं खजुहां गांव में सचिदानंद और बाबूलाल का फार्म वैध पाया गया। शुक्रवार को नाम वापसी तथा चिह्न आवंटन किया जाएगा। गरुआ मकसूदपुर गांव में निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। वहीं खजुहा गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होगा। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार विकासखंड में चार ग्राम पंचायतों में हो रहे प्रधान पद के उपचुनाव में सभी 15 प्रत्याशियों की ओर से किए गए नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए। ग्राम पंचायत दुधौड़ा में चार, सलेमपुर में चार, जगदीशपुर दहेंदू में दो तथा धरवां में पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इसके अलावा भांवरकोल, सादात, बाराचवर, मरदह ब्लाक में खाली पड़ी बीडीसी एवं प्रधान पद की सीटों पर पर्चे जांच में वैध पाए गए। इस अवसर पर संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर गहमा-गहमी रही। सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed