फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Government should withdraw the agricultural amendment bill

कृषि संशोधन विधेयक को वापस ले सरकार

Tue, 22 Sep 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Government should withdraw the agricultural amendment bill
गाजीपुर। युवा कांग्रेस की ओर से जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया तथा सरकार से कृषि संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग की गई। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव खुर्शीद खान ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। लगभग 70 फीसदी भारतीय किसान हैं। कृषि संशोधन विधेयक जो केंद्र सरकार के द्वारा लाया गया है, उससे 62 करोड़ किसानों, खेत मजदूरों, छोटे- छोटे दुकानदारों, मंडी मजदूरों एवं ट्रांसपोर्टरों की रोजी रोटी छिन जाएगी। यह कृषि संशोधन विधेयक किसानों की बर्बादी की गारंटी है। जिला अध्यक्ष माधव कृष्ण ने कहा कि सरकार एमएसपी को खत्म करना चाहती है। सरकार से मांग करते हैं इस काले कानून को वापस लें नहीं तो भारतीय युवा कांग्रेस के लोग इस कृषि संशोधन विधेयक के विरोध में प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने में प्रदेश सचिव जयप्रकाश यादव, जिला महासचिव इरशाद राइनी, दिव्यांशु पांडेय, मोहम्मद जुनैद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed