{"_id":"638ce5becc2f332998434292","slug":"government-should-stop-the-forced-eviction-of-the-poor-ghazipur-news-vns686948939","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गरीबों की जबरिया बेदखली पर रोक लगाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गरीबों की जबरिया बेदखली पर रोक लगाए सरकार
विज्ञापन
भाकपा माले के कार्यकर्ताओं की ब्लाक स्तरीय बैठक जमानिया कस्बा स्थित देवमती माडर्न स्कूल में संपन्न हुई। बैठक में भाकपा ( माले) के केंद्रीय कमेटी सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि सरकार में सोनहरिया, तियरी से लेकर गांव-गांव में दलितों गरीबों और राजभरों की जबरिया बेदखली के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गांव-समाज की बंजर जमीनें भूमिहीन आवासविहीन गरीबों के लिए छोड़ी जाती है। सरकार भूमिहीन आवासविहीन गरीबों को उजाड़ रही है। सैदाबाद में तालाब से प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाया। सामंती ताकतों ने पुन: उक्त तालाब पर राइस मिल बना लिया है। बघरी गांव में राहछवर की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए हाईकोर्ट ने निर्देश दिए लेकिन प्रशासन का बुलडोजर वहां नहीं चल रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन अपनी गरीब विरोधी कार्रवाई से बाज आए नहीं तो जन अभियान चलाकर गांव-गांव से गरीबों की जनगोलबंदी कर जनांदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। भाकपा ( माले) जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और खाद्य पदार्थो की बढ़ती कीमतों ने गरीबों के सामने मुश्किलों का पहाड़ खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
सांसदों विधायकों का महंगाई भत्ता लाखों रुपए बढ़ रहा है। लेकिन आज भी करोड़ों मनरेगा मजदूरों को 250 रुपये से कम मजदूरी देकर का काम लिया जा रहा है। बैठक में विजयी, वनवासी, बुच्चीलाल, प्रमोद बिंद, उदयनरायनज, जगबली राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।