{"_id":"6918e9f7a635a8e7f20d09c5","slug":"government-should-solve-the-problems-of-accountants-vijay-singh-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-142343-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों की समस्याएं सुलझाए सरकार : विजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों की समस्याएं सुलझाए सरकार : विजय सिंह
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की स्थानीय इकाई के सदस्यों ने तहसील परिसर में शनिवार को धरना-प्रदर्शन कर अपनी आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। बाद में लेखपालों ने अपनी समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
धरना सभा में संघ के तहसील अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि प्रारंभिक वेतनमान का उच्चीकरण, एसीपी विसंगतियों का समाधान, पदनाम परिवर्तन, पेंशन विसंगति दूर करना, पदोन्नति के अवसर बढ़ाना, भत्तों में वृद्धि तथा राजस्व पुलिस चौकी की स्थापना जैसी मांगें लंबे समय से लंबित हैं।
इन मांगों के पूरा होने से राजस्व व्यवस्था अधिक सुदृढ़ और प्रभावी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि लेखपाल लगातार फील्ड में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हैं, ऐसे में उनकी समस्याओं का निराकरण सरकार को प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगों पर शीघ्र विचार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश भर में चरणबद्ध आंदोलन जारी है। इसके बाद उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश राम, तहसील मंत्री मंतोष सिंह, विकास यादव, विजय कुमार, रविकांत भारती, शिवाकांत राय, शिवमहिमा, शिवप्रकाश पाल, मुन्ना कुमार, सैयद तौकीर हसन, वकार खान, राजकुमार, नितेश यादव, शिल्पा सिंह, शालिनी राय आदि लेखपाल उपस्थित थीं।