फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Government's efforts till the last person of the society

सरकार का प्रयास समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं

Wed, 31 Aug 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Government's efforts till the last person of the society
राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम स्थानीय विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। कोविड संकट के दौरान भारत ने अपने देश वासियों की टीका मुहैय्या करा रक्षा तो की ही दुनिया के अन्य देशों की भी मदद की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को बीमार प्रदेश के रूप में जाना जाता था। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तम प्रदेश के रूप में जाना जाने लगा है। प्रदेश दंगामुक्त बन गया है। केंद्र एवं राज्य सरकारों का प्रयास है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्यमंत्री ने उज्ज्वला योजना, किसानों को तोरिया बीज, शौचालय के लाभार्थियों को डेमो चेक, आयुष्मान कार्ड, जननी सुरक्षा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का प्रमाण पत्र, कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या विवाह सहायता एवं मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद आदि योजनाओं के 10-10 लाभार्थियों को डेमो चेक, चाबी, गैस चूल्हा, स्वीकृति पत्र आदि वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कलावती सिंह, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव आदि उपस्थित थे। संचालन नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाषचंद्र प्रसाद तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed