फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Goods worth 20 lakhs destroyed in factory fire due to short circuit

Ghazipur News: शाॅर्ट सर्किट से फैक्टरी में आग से 20 लाख का सामान नष्ट

Tue, 18 Mar 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Goods worth 20 lakhs destroyed in factory fire due to short circuit
मरदह। नोनरा गांव में सोमवार देर शाम बिजली के तार में शाॅर्टसर्किट से बिस्कुट और ब्रेड बनाने वाली फैक्टरी में आग से 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बृजेश सिंह की नोनरा गांव में बिस्कुट और ब्रेड बनाने की फैक्टरी है। रात एक बजे आग की सूचना पड़ोसी ने बृजेश को दी। वह तुरंत पहुंचे जैसे ही फैक्टरी का दरवाजा खोलकर देखे तो आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। मौके पर जुटे सैकड़ों लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। फायर बिग्रेड की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक बताया कि आग से इतनी बड़ी क्षतिपूर्ति हुई है, भरपाई मुश्किल है।
विज्ञापन

आग में करीब 20 लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की घटना से पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शॉर्ट-सर्किट से आग लगी है। पीड़ित के बयान पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed