फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Goods train derailed near Zamania Railway station in ghazipur

Ghazipur News: जमानिया स्टेशन के पास मालगाड़ी बेपटरी, तीन घंटे तक जहां तहां रोकी गईं ट्रेनें

Sat, 20 Aug 2022 06:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 20 Aug 2022 06:19 PM IST
सार

गाजीपुर के जमनिया रेलवे स्टेशन के लूप लाइन में शनिवार सुबह पौने नौ बजे मालगाड़ी की एक बोगी बेपटरी हो गई। इस वजह से कई ट्रेनें जहां तहां खड़ी हो गईं। 

विज्ञापन
Goods train derailed near Zamania Railway station in ghazipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

पीडीडीयू नगर-पटना रेल मार्ग पर गाजीपुर जिले के जमानिया स्टेशन के पास शनिवार सुबह 8.50 बजे मालगाड़ी बेपटरी हो गई। रेलवे के एआरटी ने मालगाड़ी को पटरी पर चढ़ाकर मालगाड़ी को करीब 11.45 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया। इस वजह से पीडीडीयू से गुजरने वाली कई ट्रेनें जहां तहां खड़ी हो गईं।

विज्ञापन


जमानिया स्टेशन पर दो दिनों से रेलवे का सामान ले कर लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी सुबह करीब 8.44 बजे सकलडीहा रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हुई। करीब 8.55 बजे मालगाड़ी के चार पहिए पटरी से उतर गए। इसकी सूचना चालक ने पैनल रूम को दी। रेलवे प्रशासन की एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ टीम) को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर स्टेशन से एआरटी पहुंची और मालगाड़ी को पुन: पटरी पर किया। इसके बाद मालगाड़ी सकलडीहा के लिए रवाना हुई। इस संबंध में यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण मालगाड़ी के चार पहिये पटरी से उतर गए। जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मालगाड़ी में कुल 21 बोगी थी। 18 में पर सामान लदा था। लूप लाइन पर घटना होने की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। स्टेशन प्रबंधक गणेश सिंह ने बताया कि इस बीच स्थानीय स्टेशन पर किसी ट्रेन का ठहराव नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत

सादात थाना क्षेत्र के सरदरपुर गांव के पास शनिवार को दवा के लिए ट्रेन से वाराणसी जा रहे बलिया जनपद के मनियर थाना के बड़ागांव निवासी संतोष गुप्ता (50) की गिरकर मौत हो गई। नजर के सामने हुए हादसे के बाद उसकी पत्नी कृष्णा बदहवास हो गई। उसने ट्रेन से कूदने की कोशिश की, लेकिन यात्रियों ने उसे बचाया।  थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

हमीद सेतु पर हाइट गेज बैरियर की ऊंचाई घटी, वाहनों की लगी कतार

सुहवल क्षेत्र के गंगा नदी पर स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद सेतु के दोनों तरफ लगे लोहे के हाइटगेज बैरियर की ऊंचाई शुक्रवार को बिना किसी पूर्व सूचना के ग्यारह फीट से घटा 10 फीट कर दिया गया। इसके कारण पड़ोसी राज्य बिहार को जोड़ने वाले और गाजीपुर- जमानिया- सैय्यदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग  पर भीषण जाम लग गया। पुल के दोनों तरफ छोटे बड़े वाहनों, तेल टैंकर, स्कूली बस, चार पहिया वाहन आदि की कई किमी लंबी कतार लग गई।

वाहन चालकों और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग ने डीएम के आदेश को ताक पर रख मनमाने तरीके से पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे और वाराणसी राजमार्ग पर पड़ने वाले टोल टैक्स ठेकेदारों के दबाव में बैरियर की ऊंचाई को कम किया है। इसे लोग किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।  एनएचएआई वाराणसी के पीडी आरएस यादव ने बताया कि पुल पुराना हो चुका है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहन न गुजर सके इसलिए हाइट गेज की ऊंचाई कम कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed