फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Goods stolen from ANM Center and Panchayat Bhawan

एएनएम सेंटर और पंचायत भवन से सामान चोरी

Wed, 12 Jan 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Goods stolen from ANM Center and Panchayat Bhawan
बिरनो थाना क्षेत्र के नसरतपुर आंबेडकर पार्क स्थित एएनएम सेंटर और पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरों ने मंगलवार की रात 60 हजार रुपये का सामान उड़ा दिया। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

नसरतपुर आंबेडकर पार्क स्थित एएनएम सेंटर का ताला तोड़कर चोरों ने पल्स मीटर, ऑक्सीजन मीटर, इंवर्टर बैटरी, रजिस्टर पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद पास में स्थित पंचायत भवन के कार्यालय का ताला तोड़कर उसमें लगा इनवर्टर और बैटरी उठा ले गए। चोरों ने 60 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामप्रधान शीला देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मामले की छानबीन की है। ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed