{"_id":"661048f5c33fe8087c00ba34","slug":"goodbyegunji-always-may-we-not-part-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-112981-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अलविदा...गूंजी सदा, न हों जुदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अलविदा...गूंजी सदा, न हों जुदा
विज्ञापन
गाजीपुर/बारा। रमजान महीने की आखिरी अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को जिलेभर में अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान उलेमाओं ने रुख्सत हो रहे रमजान पर रोशनी डाली। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की और भाईचारगी के लिए दुआ मांगी। उधर, मस्जिदों में नमाज से पहले लोगों को सदका-ए-फित्र ईद की नमाज से पहले अदा करने की सलाह दी गई। मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी।
माह-ए-रमजान की अलविदा जुमा नमाज को लेकर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों एवं गांवों में सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। रोजेदारों ने नई टोपी और नया लिबास पहन रखा था। मुहल्ले एवं गांव की गलियां इत्र की खुशबू से महक रही थीं। जुबान पर अल्लाह का जिक्र करने के साथ ही रोजेदारों ने सुबह से ही मस्जिदों का रुख कर लिया था। जामा मस्जिद बारा, हाजी साहब वाली मस्जिद, मझलीपट्टी मस्जिद, मस्तानबाग मस्जिद, बाजार वाली मस्जिद, रौजा मस्जिद, रकबा मस्जिद, रहमत मस्जिद के साथ-साथ कमसार-ओ-बार के गांव मनिया, गोड़सरा, उसिया, दिलदारनगर, ताजपुर कुर्रा, सरैला, मिर्चा, रकसहां, बहुअरा सहित तमाम गांवों की मस्जिदों में अदा की गई। सुरक्षा को लेकर प्रशासन काफी मुस्तैद था। एसडीएम सेवराई संजय यादव, सीओ जमानिया अनूप कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने मस्जिदों का भ्रमण कर जायजा लिया। उधर, बहादुरगंज के नगर स्थित जामा मस्जिद, शाही मस्जिद, दक्षिण नूरी मस्जिद, पठान टोली मदरसा समेत ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। वहीं शादियाबाद में कस्बा समेत क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जुमे की नमाज अदा की गई। मुफ़्ती अमिरुद्दीन मिस्बाही ने अलविदा जुमे के अवसर पर कहा कि हम सभी रमजान-उल-मुबारक को अलविदा कहने के लिए इकट्ठा हुए हैं। हम सभी लोगों को सिर्फ रमजान-उल-मुबारक को अलविदा कहना है न कि नमाज को। भांवरकोल क्षेत्र के फखनपुरा, मच्छटी, रानीपुर, महेशपुर ( प्रथम), कबीरपुर, वीरपुर, मिर्जाबाद, सोनाड़ी, महेंद आदि गांवों में जुमे की नमाज अदा की गई। जमानिया में नगर कस्बा बाजार स्थित शाही जामा मस्जिद, लोदीपुर मोहल्ला स्थित नूरी मस्जिद, बंदेली खान, अमानत खान आदि मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई।