फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Goodbye Friday prayers today, preparations complete

Ghazipur News: अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारी पूरी

Fri, 05 Apr 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Goodbye Friday prayers today, preparations complete
गाजीपुर/बारा। रमजानुल मुबारक के अलविदा जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। जुमा-तुल-विदा की नमाज शुक्रवार को मस्जिदों में अदा की जाएगी। सभी मस्जिदों में नमाज का समय घोषित कर दिया गया है। नमाजियों की संख्या अधिक होने की संभावना को लेकर मस्जिदों में व्यवस्था की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के इंतजाम कर लिए हैं।
विज्ञापन

वैसे तो रमजान में हर जुमे की अपनी अहमियत है, लेकिन मुस्लिम समुदाय के लिए अलविदा जुमा एक अलग ही महत्व रखता है। अलविदा जुमा को अरबी में जुमा-तुल-विदा भी कहा जाता है। अलविदा जुमा माह-ए-रमजान के तीसरे अशरे (आखिरी दस दिन) में पड़ता है। कमसार-ओ-बार के गांव बारा में जामा मस्जिद पूर्वी, हाजी साहब वाली मस्जिद, मझलीपट्टी मस्जिद, बाजार वाली मस्जिद, मस्तानबाग मस्जिद, रौजा मस्जिद, रकबा मस्जिद, रहमत मस्जिद, कोट वाली मस्जिद के अलावा मनिया, गोड़सरा, उसिया, ताजपुर कुर्रा, सरैला, रकसहां, बहुअरा, कुसी, मिर्चा आदि गांवों की मस्जिदों में भी अलविदा जुमे की नमाज अदा होगी। दारुल उलूम अहले सुन्नत मदरसा गौसिया बारा के प्रिंसिपल मौलाना कलीमुद्दीन शम्सी ने बताया कि रमजान का आखिरी जुमा माह-ए-रमजान के विदा होने का पैगाम है।
विज्ञापन





इनसेट
हर मस्जिदों पर तैनात रहेगी पुलिस : सीओ

बारा। जमानिया के क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि सर्किल के सभी गांवों की तमाम मस्जिदों में जहां अलविदा जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी, वहां सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। सर्किल के हर थाना क्षेत्र के सभी मस्जिदों के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। सभी मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed