फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gokashtha making machine will be installed in cow shelters

Ghazipur News: गोशालाओं में स्थापित होंगी गोकाष्ठ बनाने की मशीनें

Tue, 10 Jan 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Gokashtha making machine will be installed in cow shelters
सैदपुर क्षेत्र के पिपनार गांव के निर्माणाधीन वृहद गोशाला में गोबर से गोकाष्ठ बनाने की मशीन जल्द ही स्थापित की जाएगी। गोबर से बने गोकाष्ठ की बिक्री के लिए बाजार भी प्रशासन ही उपलब्ध कराएगा। इसकी आपूर्ति श्मशान घाटों और ईंट भट्ठों के अलावा कई स्थानों पर की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र में समस्या बनते जा रहे निराश्रित गोवंशों के निवारण के लिए सैदपुर के पिपनार गांव में 350 पशुओं को रखने की क्षमता वाले वृहद गोशाला का निर्माण किया जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो गोशालाओं को रोजगार से जोड़ने का खाका लगभग तैयार कर लिया गया है। इससे गोशाला का सिर्फ खर्च ही नहीं बल्कि लोगों के लिए रोजगार भी निकलेगा।
विज्ञापन

गोकाष्ठ बनाकर जिले के श्मशान घाट, ईट भट्टों और अन्य जगहों पर उसकी आपूर्ति की जाएगी। हवन आदि के लिए भी गोकाष्ठ उपलब्ध कराया जाएगा। गोकाष्ठ की बिक्री के लिए ऑनलाइन बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा। लोगों का कहना है कि इस योजना के सफल होने पर कीमती पेड़ों की लकड़ियों को भी बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि गोशाला में उत्पादित होने वाले दूध को परिषदीय स्कूलों में आपूर्ति करने की भी योजना है। इससे अमृत समान कहे जाने वाले गाय के दूध का लाभ बच्चों को मिलेगा। वहीं डेयरी आदि पर भी दूध बेचने की योजना चल रही है

पहले पिपनार स्थित वृहद गो-आश्रय स्थल पर गोकाष्ठ बनाने वाली मशीन लगाई जाएगी। इसे सारे जिले के गो शालाओं में लगाने की योजना है। इसके बाद गाय के गोबर से पूजा के कंडे और धूपबत्ती आदि भी तैयार की जाएगी। इसका उद्देश्य गो शालाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
-डा. शुक्ला सुनील कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सैदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed