फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Goddess Vandan, Maigi Mannat

देवी का किया वंदन, मांगी मन्नत

Tue, 04 Apr 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Tue, 04 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Goddess Vandan, Maigi Mannat
कामाख्या धाम पर दर्शन पूजन के लिए लगी श्रद्वालूओं की भीड़।
नवरात्र के आठवें दिन भी शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ा रहा। सुबह से ही दर्शन-पूजन का जो क्रम शुरू हुआ, वह देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने देवी का वंदन कर उनसे परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करने के साथ ही मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन


नगर के हमीद सेतु स्थित मां काली मंदिर, मिश्रबाजार स्थित मां काली मंदिर, नवाबगंज स्थित मां शीतला माता मंदिर, जलनिगम स्थित मां दुर्गा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने देवी मां को अपने मन-मंदिर में बैठाकर आराधना की।
विज्ञापन


गहमर संवाददाता के अनुसार मां कामाख्या में भोर से देवी के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सात बजते-बजते मंदिर परिसर भक्तों से गुलजार हो गया। आलम यह हो गया कि जिधर भी नजर जा रही थी, मां के दीवाने ही दिखाई दे रहे थे। यहां आने वाले भक्त पहले धाम परिसर में स्थित पोखरा और हैंडपंप के पास पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई भक्तों ने जहां पोखरा में स्नान किया, वहीं कई ने पोखरा और डैंहपंप पर हाथ-पांव धोकर मां के दरबार में प्रवेश किया। देवी की वंदना कर उनसे मन्नतें मांगी। इसके बाद मंदिर में स्थित भैरोनाथ सहित अन्य देवी-देवताओं की आराधना की। करीमुद्दीनपुर-दुबिहा संवाददाता के अनुसार मां कष्टहरणी के दरबार में भक्तों का हुजूम उमड़ा।

इस भीड़ में महिला-पुरुषों के साथ ही उनके साथ बच्चे और युवतियां भी शामिल रही। मां का जयकारा लगाते हुए भक्त दरबार में पहुंचे और उनकी आराधना कर परिवार के लिए मंगल की               कामना की। इसके बाद खासकर महिलाओं और युवतियों ने मंदिर परिसर के आसपास लगी चाट-चाउमीन की दूकानों पर उसका स्वाद चखा। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार रेलवे स्टेशन स्थित शायर माता मंदिर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 


देवी के चरणों में शीश नवाकर अपनी हाजिरी दर्ज कराई। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार टड़वा भवानी का दरबार भक्तों से गुलजार रहा। सुबह से लेकर शाम तक देवी के दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील परिसर स्थित मनोकामना देवी के दरबार में सैकड़ों भक्तों ने हाजिरी लगाई। इसके अलावा जमानिया, मतसा, सुहवल, सैदपुर, दुल्लहपुर, कासिमाबाद, सादाता, भीमापार, बिरनो, जंगीपुर, देवकली, नंदगंज, करंडा, भांवरकोल, करंडा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के देवी दरबार में पूरे दिन घंट-घड़ियाल बजने का सिलसिला बना रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed