फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Girls were learning Bun of Contention , karate

लड़कियां सीख रहीं जूड़े, कराटे

Tue, 01 Mar 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Tue, 01 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Girls were learning Bun of Contention , karate
कस्तूरबा गांधी विद्यालयों और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में  अध्यनरत बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जूडो, कराटे का प्रशिक्षण दिया जा  रहा है। यह प्रशिक्षण 31 मार्च  तक चिह्नित विद्यालयों मेें दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला चक्र पूरा हुआ है। वाराणसी की जूडो-कराटे की फाइटर प्रशिक्षण शिविर का संचालन कर रही हैं। पहले चक्र में 25 बालिकाओं  ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षिका लक्ष्मी शर्मा को सादात और सैदपुर के चिह्नित विद्यालयों की बालिकाओं के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


मानव अकादमी आफ मार्शल आर्ट की उपाधि प्राप्त फाइटर लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में  जुटो-कराटे का प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों की सात टीमें लगी हुई हैं। सदर और मनिहारी ब्लाक में शिव प्रकाश मौर्य, जमानिया और रेवतीपुर में प्रज्ञा सिंह, जखनिया और देवकली में राम प्रकाश मौर्य, भांवरकोल, मुहम्मदाबाद और बाराचवर में विक्रम  गुप्ता, बिरनो में मनोज कुमार और कासिमाबाद तथा मरदह में दिलीप कुमार  गुप्ता की टीमें प्रशिक्षण दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


  उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामेश्वर यादव का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस तरह के प्रशिक्षण बेहद अहम हैं। राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव ने बताया कि कार्यक्रम कस्तूरबा विद्यालयों में शुरू हुआ था लेकिन इसका विस्तार करते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed