फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Girl's body found on the banks of Ganga

Ghazipur News: गंगा के किनारे मिला युवती का शव

Mon, 25 Nov 2024 04:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found on the banks of Ganga
बारा। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा मठिया के पास रविवार की सुबह गंगा में एक 26 वर्षीय अज्ञात युवती का शव उतराया मिलने से सनसनी फैल गई। काफी प्रयास के बाद भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतका के चेहरे पर चोट के निशान थे। गांव के लोगों ने आशंका जताई है कि हत्या कर युवती का शव फेंका गया है। युवती काले रंग का लोवर, पीले रंग का टी - शर्ट और लाल रंग की जैकेट पहनी है। पुलिस सोशल मीडिया और आस-पास के थानों से मृतका की पहचान में जुटी हुई है। शव को मॉर्च्यूरी हाउस भेज दिया।
विज्ञापन

बारा में मठिया के पास सुबह गंगा की तरफ लोग गए तो किनारे पानी में एक युवती का शव उतराया दिखाई पड़ा। देखते- देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोग मृतका की शिनाख्त में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और छानबीन शुरू कर दी, लेकिन पहचान संबंधित कोई प्रपत्र नहीं मिले। स्थानीय लोगों ने बताया की मृतका के चेहरे पर चोट के निशान थे। जहां युवती का शव मिला है, वहां नदी में बहकर शव आने की दूर-दूर तक संभावना नहीं है। लोगों ने आशंका जताई कि युवती की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ जमानिया राम कृष्ण तिवारी ने कहा कि शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि चेहरे पर किसी पक्षी या मछली के काटने के निशान हैं। फिजहाल जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शिनाख्त का प्रयास चल रहा है।

राजवीर, लक्ष्मनपुर गौंटिया, बंडा। संवाद

राजवीर, लक्ष्मनपुर गौंटिया, बंडा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed