फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Girlfriend was murder of munna

प्रेमिका ने ही कराई थी मुन्ना की हत्या

Fri, 27 Nov 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 27 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend was murder of munna
कोतवाली क्षेत्र के मदनपुरा निवासी युवक मुन्ना शर्मा की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया। क्षेत्र के लावाछावा नहर के पास 23 नवंबर को हत्या कर फेंकी मुन्ना की लाश बरामद की गई थी। आशनाई के चक्कर में उसकी
विज्ञापन


हत्या की आशंका जताई गई थी। उसकी हत्या पूर्व प्रेमिका सरस्वती ने अपने पंजाब निवासी प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने सुबह सरस्वती को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया
विज्ञापन


गया। गिरफ्तार महिला ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने ही अपने वर्तमान प्रेमी से मिलकर पूर्व प्रेमी मुन्ना शर्मा की हत्या कराई थी।

क्षेत्राधिकारी अनिल सिंह ने कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि मदनपुरा गांव निवासी सत्येंद्र शर्मा की पत्नी सरस्वती की शादी से पहले पड़ोसी मुन्ना शर्मा से प्रेम प्रपंच चलता था। शादी के बाद सरस्वती अपने पति के साथ दिल्ली में रहने
विज्ञापन
विज्ञापन


लगी। यहां उसका संबंध मनप्रीत नामक युवक से हो गया। सरस्वती कुछ माह पहले मदनपुरा अपने घर आई थी। मुन्ना टेलीफोन पर सरस्वती से मिलने के लिए दबाव बनाता था। यह बात सरस्वती का नागवार गुजर रही थी। फिर क्या था,

उसने अपने प्रेमी मनप्रीत से मोबाइल पर बात कर मुन्ना के हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी। लुधियाना निवासी प्रेमी मनप्रीत 22 नवंबर की रात नहर पुलिया के पास पहुंचा। इसके बाद सरस्वती भी वहां पहुंच गई। रात करीब 10.15 मिनट

पर सरस्वती ने फोन कर मुन्ना को नहर के पास बुलाया। मुन्ना के वहां पहुंचते ही सरस्वती ने उसे पीछे से पकड़ लिया। फिर मनप्रीत ने चाकू से ताबड़तोड़ मुन्ना के गले पर कई वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना

के अंजाम देने के बाद मनप्रीत मुन्ना का मोबाइल लेकर लुधियाना चला गया था। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कत्ल में शामिल सरस्वती को गिरफ्तार कर लिया गया है। शीघ्र ही उसका प्रेमी मनप्रीत भी पुलिस के फंदे में होगा। प्रेसवार्ता के


दौरान कोतवाल दिनेशचंद्र मिश्रा, संतोष कुमार सिंह, अमित मिश्रा, प्रकाश शुक्ल, नरेंद्र प्रताप सिंह, महेश कुमार सिंह, धनंजय, रामप्रताप सिंह सहित मुन्ना के परिवार के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed