{"_id":"63f8f38acd512b1042087574","slug":"girl-student-recovered-accused-student-arrested-by-police-ghazipur-news-c-20-1-77978-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: छात्रा बरामद, आरोपी छात्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: छात्रा बरामद, आरोपी छात्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 24 Feb 2023 10:57 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
Updated Fri, 24 Feb 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
छात्रा बरामद, आरोपी छात्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक छात्रा को दो दिन पूर्व बहला-फुसलाकर भागने वाले आरोपी छात्र को पुलिस ने शुक्रवार को धर-दबोचा। साथ ही छात्रा को भी बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है।
एक गांव की छात्रा पास के ही एक स्कूल में पढ़ती थी। जबकि पास के गांव का ही छात्र उसी काॅलेज में पढ़ता था। दो दिन पूर्व छात्रा स्कूल के लिए घर से निकली तो छात्र उसे विद्यालय छोड़ने के बहाने बहला-फुसलाकर भगा ले गया। शाम तक जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजन उसके तलाश में जुट गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष बागेश विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर छात्रा को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।