फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Girl student brother including two people brutally beaten after protest of molestation teasing

Ghazipur: छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा के भाई सहित दो पर जानलेवा हमला, गांव में पुलिस तैनात

Wed, 11 Oct 2023 07:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 11 Oct 2023 07:54 PM IST
सार

कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ दो युवकों ने छेड़खानी की। छात्रा के साथ मौजूद चचेरे भाई और दोस्त ने विरोध किया तो मारपीट हो गई। आरोपियों की ओर से आए लोगों ने छात्रा के भाई समेत मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। 

विज्ञापन
Girl student brother including two people brutally beaten after protest of molestation  teasing
मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के एक गांव में कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ दो युवकों ने छेड़खानी की।  विरोध करने पर दोनों आरोपियों के साथ लाठी-डंडा लेकर पहुंचे करीब 11 हमलावरों ने छात्रा के चचेरे भाई सहित दो पर जानलेवा हमला कर दिया। जब तक पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एक को हिरासत में लिया गया है। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन


दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा प्रतिदिन साइकिल से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। पीड़ित शाम में कोचिंग से पढ़ाई कर साइकिल से घर लौट रही थी। कुछ दूरी पर दूसरे समुदाय के दो युवक खड़े थे। छात्रा के पहुंचते ही छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन


तब तक अचानक छात्रा के चचेरे भाई की नजर छेड़खानी कर रहे दोनों युवकों पर पड़ गई और उसने इसका विरोध जताया। इस पर दोनों युवक मौके से तो फरार हो गए। थोड़ी ही देर बाद दोनों करीब 11 लोगों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर गांव के बाहर घात लगाकर बैठ गए। जैसे ही चचेरा भाई बहन को लेकर गांव पहुंचा उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख परिवार का एक युवक भी दौड़कर धटना स्थल पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। तब तक हमलावरों ने उसे भी मार पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। परिजन दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर आठ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। तनाव को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गांव में एक उप निरीक्षक और दो पुलिसकर्मी को तैनात कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एजाज, शमशाद, काशिक, शाजिद, आसिफ, अफताब, बेचन, राजा के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed