फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   girl refuse to give mobile number, boy beat her

मोबाइल नंबर न देने पर छात्रा को बुरी तरह पीटा

Sat, 09 Mar 2013 03:05 PM IST
गाजीपुर/इंटरनेट डेस्क
गाजीपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 09 Mar 2013 03:05 PM IST
विज्ञापन
girl refuse to give mobile number, boy beat her

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जब पूरे देश में महिला सशक्तिकरण की मांग बुलंद की जा रही थी, उसी समय जिले की एक बेटी दबंगों की बर्बरता का शिकार हुई। मोबाइल नंबर न देने पर कक्षा नौ की छात्रा (16) को युवकों ने जमकर पीटा।

विज्ञापन


जब शिकायत लेकर वह आरोपी के घर पहुंची तो एक बार फिर हमला किया गया। घटना करंडा थाना क्षेत्र की है। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
किशोरी गुरुवार को देर शाम शौच के बाद घर लौट रही थी। तभी गांव के एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। वह छात्रा से उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। छात्रा ने इंकार किया तो युवक ने उसे लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। वहां से किसी तरह जान बचाकर छात्रा अपने घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मां पुत्री को लेकर आरोपी के घर पहुंची तो वहां फिर अभद्रता की गई। आरोप है कि इस बार युवक ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर छात्रा को बेरहमी से पीटा। शोर-शराबा सुनकर मौके पर जुटे गांव वालों ने किसी तरह छात्रा को बचाया। इसके बाद मां-बेटी रात में ही थाने पहुंचीं और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

थानाध्यक्ष करंडा पंकज मिश्रा ने बताया कि छात्रा की मां ने तहरीर दी है। आरोपी चंदन सिंह, उसके भाई कंचन सिंह तथा पिता राधेश्याम के खिलाफ रात में ही कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। खबर लिखे जाने तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके थे।


डॉक्टरों के मुताबिक छात्रा की दाहिनीं आंख के नीचे खरोंच के निशान मिले हैं। यही नहीं पिटाई से उसे अंदरूनी चोट भी आई हैं। मामले में एसपी सिटी रामस्वरूप सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी हर हाल में की जाएगी। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed