फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Girl injured after being trapped in the belt of flour mill

आटा चक्की के पट्टे में फंसकर युवती घायल

Thu, 03 Feb 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Girl injured after being trapped in the belt of flour mill
थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बृहस्पतिवार को आटा चक्की के पट्टे में फंसकर एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए परिजन मऊ अस्पताल ले गए। इधर घटना की जानकारी होने पर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

मदन कश्यप की बाजार में किराने की दुकान है। दुकान के पीछे मसाला और गेहूं पीसने के लिए चक्की लगाए हैं। सुबह करीब साढ़े 11 बजे उनकी पुत्री रुचि कश्यप (21) गेहूं पीसने के लिए बोरी उठाकर चक्की में डाल रही थी। इसी दौरान उसका कपड़ा पट्टे में फंस गया। युवती के शोर मचाने पर आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और आटी चक्की को बंद किया। इसके बाद किसी तरह युवती को पट्टे से अलग किया। गंभीर रूप से घायल युवती को परिजन उपचार के लिए मऊ जिला अस्पताल लेकर रवाना हो गए। इधर घटना की जानकारी होते ही आस-पास के दुकानदारों एवं अन्य लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed