फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghosts join the marriage procession of Lord Shiva

Ghazipur News: भगवान शिव के बरात में शामिल हुए भूत-प्रेत

Sun, 10 Mar 2024 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Ghosts join the marriage procession of Lord Shiva
मरदह। स्थानीय गांव के अति प्राचीन रामलीला मैदान कुटी से बैंड बाजे एवं डीजे की धुन पर भगवान शिव की बरात शुक्रवार की देर शाम निकाली गई। बरात में रथ पर भगवान शंकर सवार थे। उनके साथ भूत, प्रेत बराती के रूप में शामिल थे। भव्य तरीके से निकाली गई बरात हर किसी का मन मोहने का कार्य कर रही थी। बरात को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा रही। भूत-पिशाच नृत्य के कलाकार अपनी करतब से लोगों को अपनी तरफ खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे। बरात में शामिल सैकड़ों लोग बैंड-बाजे एवं डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। इस मौके पर मुख्य लोगों में वरूण सिंह, दिवाकर खरवार, नंदू सिंह, प्रवीण पटवा, चंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed