फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur youth dies in Saudi Arabia children said PM narendra modi bring back our father wife unconscious

UP: गाजीपुर के युवक की सऊदी अरब में मौत, बच्चों ने कहा- पीएम सर...हमारे पापा को वापस लाओ; पत्नी बेसुध

Wed, 09 Jul 2025 07:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 09 Jul 2025 07:56 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सऊदी अरब कमाने गए युवक की बीते 30 अप्रैल को मौत हो चुकी है। उसके दोस्तों ने यह बात बताई तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग तभी से उसकी लाश का इंतजार कर रहे हैं। पीएम मोदी-सीएम योगी के साथ ही वे कई नेताओं से गुहार लगा चुके हैं।

विज्ञापन
Ghazipur youth dies in Saudi Arabia children said PM narendra modi bring back our father wife unconscious
अपने पिता के लिए गुहार लगाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ghazipur News: मरदह क्षेत्र के सक्कापुर गोविंदपुर गांव निवासी अर्जुन यादव (32) की सऊदी अरब में 30 अप्रैल को मौत हो गई। अब परिवार के लोग शव लाने की गुहार लगा रहे हैं। मृतक के छोटे भाई मदद मांगने के लिए मंगलवार को भारतीय दूतावास के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


अर्जुन तीन भाइयों सबसे बड़े थे। उनके भाई ईश्वर चंद्र यादव और पंकज यादव घर पर ही रहते हैं। जबकि अर्जुन की शादी 2015 में सुमित्रा देवी के साथ हुई थी। सुमित्रा बतातीं हैं कि शादी के पहले ही सास-ससुर की मौत हो गई थी। पति ही परिवार संभाल रहे थे। वह अपने रिश्तेदारों और दोस्तों की मदद से 2024 में सऊदी अरब गए थे। जहां गाड़ी चलाने का काम करते थे। अगस्त माह में ड्यूटी के दौरान पति उनकी तबीयत खराब हो गई थी। 
विज्ञापन


27 अगस्त 2024 को आखिरी बार उनकी पति से बात हुई थी, जिसमें उन्होंने खुद के बीमार होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद उनके दोस्त और गोरखपुर निवासी वीरेंद्र यादव देखने भी गए थे, जिसके बाद अर्जुन की परिवार के लोगों से बातचीत नहीं हो पाई थी। इधर वीरेंद्र् के माध्यम से परिवार को जानकारी हुई कि 30 अप्रैल को अर्जुन की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम से लगाई गुहार

Ghazipur youth dies in Saudi Arabia children said PM narendra modi bring back our father wife unconscious
बिलख रहे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद परिवार के लोग शव लाने के लिए परेशान हैं। मृतक के छोटे भाई पंकज के मुताबिक वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिलाधिकारी, सांसद अफजाल अंसारी, बलिया सांसद सनातन पांडेय, सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम अखिलेश यादव को पत्र भेजकर शव लाने की गुहार लगाए। अब भारतीय दूतावास के लिए जा रहे हैं। 

पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दुबे ने भी मंगलवार को सक्कापुर गांव पहुंच कर मृतक अर्जुन के मासूम बच्चों के साथ सत्याग्रह कर प्रधानमंत्री से पार्थिव शरीर लाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति को पत्र भेजकर पार्थिव शरीर घर भेजवाने की मांग की गई है। अब देखना है कि पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed