Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur, Varanasi, Jaunpur, Mau and Mathura won their matches

Ghazipur News: गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर मऊ और मथुरा ने जीते मैच

Tue, 13 Jan 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur, Varanasi, Jaunpur, Mau and Mathura won their matches
गाजीपुर। जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से 52वीं सीनियर महिला स्टेट चैंपियनशिप सुपर लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को नोनहरा थाना क्षेत्र के बरतर में हुआ।
विज्ञापन

पहला मैच मिर्जापुर और मऊ के बीच खेला गया जिसमें मऊ ने 37-22 के अंतर से मिर्जापुर को हरा दिया। गाजीपुर और अलीगढ़ के बीच हुआ दूसरा मैच काफी दिलचस्प रहा। इसमें गाजीपुर ने 35-32 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के तीसरे मैच में वाराणसी ने आसानी से बाजी मारी। वाराणसी ने 44-16 से गौतमबुद्ध नगर को पराजित कर दिया। चौथा मैच गोरखपुर और जौनपुर के बीच हुआ जिसमें जौनपुर ने 47-27 के बड़े अंतर से गोरखपुर को हराया।
विज्ञापन

पांचवें मैच में बागपत और मऊ 26-26 से बराबरी पर रहे। अंतिम मैच मथुरा और जौनपुर के बीच हुआ जिसमें मथुरा ने 33-30 के अंतर से जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं जो अलग-अलग जोन से हैं। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि विधायक सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी, विधायक डाॅ. विरेंद्र यादव, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने किया। पर्यवेक्षक के रूप में उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव राजेश सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed