फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur: There is no boundary wall in 26 council schools of Revatipur, 104 schools are operating in the block area

गाजीपुर: रेवतीपुर के 26 परिषदीय विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं, ब्लॉक क्षेत्र में संचालित है 104 स्कूल

Thu, 30 Sep 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: There is no boundary wall in 26 council schools of Revatipur, 104 schools are operating in the block area
गाजीपुर के रेवतीपुर ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न गांवों में स्थित 26 परिषदीय विद्यालयों की चहारदीवारी अभी तक नहीं बन सकी है। यही नहीं कई ऐसे विद्यालय भी हैं जिनकी चहारदीवारी काफी दिनों से क्षतिग्रस्त है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने एक प्रस्ताव बनाकर संबंधित ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करा दिया है। इसके बावजूद अभी तक पंचायतों की उदासीनता से न तो इसका निर्माण हो सका है और न ही क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की मरम्मत कराई जा सकी है।
विज्ञापन

रेवतीपुर ब्लॉक अंतर्गत कुल 104 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 23 कंपोजिट, 18 उच्च प्राथमिक तथा 63 प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें करीब 15 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन विद्यालयों में 26 में चहारदीवारी ही नहीं है। मेदिनीपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय नवली प्रथम एवं द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय लखमीपुर, अठहठा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक उधरनपुर में वर्षों से चहारदीवारी नहीं है।
विज्ञापन

इसी तरह प्राथमिक विद्यालय दुल्लहपुर, प्राथमिक विद्यालय भक्सी का डेरा आदि विद्यालयों की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त है। चहारदीवारी के अभाव में छात्र खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। इस संबंध में रेवतीपुर के खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर विभाग गंभीर है। जिन जगहों पर चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो चुकी है और जहां नहीं है, इसको लेकर सर्वे कराकर ग्राम पंचायतों को सूची उपलब्ध करा दी गई है। उम्मीद है कि यह व्यवस्था बहुत जल्द दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed