{"_id":"6155f8568ebc3e62906b3f01","slug":"ghazipur-there-is-no-boundary-wall-in-26-council-schools-of-revatipur-104-schools-are-operating-in-the-block-area-ghazipur-news-vns6146625179","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: रेवतीपुर के 26 परिषदीय विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं, ब्लॉक क्षेत्र में संचालित है 104 स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: रेवतीपुर के 26 परिषदीय विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं, ब्लॉक क्षेत्र में संचालित है 104 स्कूल
विज्ञापन
गाजीपुर के रेवतीपुर ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न गांवों में स्थित 26 परिषदीय विद्यालयों की चहारदीवारी अभी तक नहीं बन सकी है। यही नहीं कई ऐसे विद्यालय भी हैं जिनकी चहारदीवारी काफी दिनों से क्षतिग्रस्त है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने एक प्रस्ताव बनाकर संबंधित ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करा दिया है। इसके बावजूद अभी तक पंचायतों की उदासीनता से न तो इसका निर्माण हो सका है और न ही क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की मरम्मत कराई जा सकी है।
रेवतीपुर ब्लॉक अंतर्गत कुल 104 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 23 कंपोजिट, 18 उच्च प्राथमिक तथा 63 प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें करीब 15 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन विद्यालयों में 26 में चहारदीवारी ही नहीं है। मेदिनीपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय नवली प्रथम एवं द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय लखमीपुर, अठहठा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक उधरनपुर में वर्षों से चहारदीवारी नहीं है।
इसी तरह प्राथमिक विद्यालय दुल्लहपुर, प्राथमिक विद्यालय भक्सी का डेरा आदि विद्यालयों की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त है। चहारदीवारी के अभाव में छात्र खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। इस संबंध में रेवतीपुर के खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर विभाग गंभीर है। जिन जगहों पर चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो चुकी है और जहां नहीं है, इसको लेकर सर्वे कराकर ग्राम पंचायतों को सूची उपलब्ध करा दी गई है। उम्मीद है कि यह व्यवस्था बहुत जल्द दुरुस्त हो जाएगी।