फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur: The district's highest tricolor will soon be hoisted at the city railway station, will be hoisted on a hundred feet high pole

गाजीपुर: सिटी रेलवे स्टेशन में जल्द लहराएगा जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा, सौ फीट ऊंचे खंभे पर फहराया जाएगा

Wed, 11 Aug 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: The district's highest tricolor will soon be hoisted at the city railway station, will be hoisted on a hundred feet high pole
शहर के सीटी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सबसे बडे़ झंडे को फहराने के लिए लगाया गया सौ फी? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिला मुख्यालय स्थित सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में जल्द ही तिरंगा लहराता नजर आएगा। इसके लिए रेलवे की ओर से सर्कुलेटिंग एरिया में फाउंडेशन का निर्माण कराकर सौ फीट ऊंचे खंभे की स्थापना कराई गई है। इस पर आगामी दिनों में 20 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा तिरंगा लगाने के साथ ही फ्लड लाइट भी लगवाई जाएगी जो रात के पहर अद्भुत छटा बिखेरेगी।
विज्ञापन

वर्ष 1996 में छोटी लाइन से बड़ी लाइन में तब्दील सिटी रेलवे स्टेशन पर रेलवे की तरफ से यात्री सुविधाओं के विस्तार के क्रम में कई कार्य कराए गए हैं। प्लेटफार्म के उच्चीकरण एवं विस्तारीकरण के साथ ही वीआईपी लाउंज, एक्सेलेरेटर, एटीवीएम, लिफ्ट, वाटर वेंडिंग मशीन आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। स्टेशन का कायाकल्प करने की दिशा में सर्कुलेटिंग एरिया का भी विस्तार कराया गया। अब इसी सर्कुलेटिंग एरिया के पास रेलवे की ओर से एक फाउंडेशन का निर्माण कराया गया है। इस पर स्थापित सौ फीट के खंभे पर जल्द ही तिरंगा फहरेगा। यह झंडा तेरह किलो का होगा। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि तिरंगा के सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। तिरंगे की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल की होगी। इसके लिए आरपीएफ, जीआरपी के जवान लगातार निगरानी करेंगे। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed