{"_id":"61403bb28ebc3ebd8879079a","slug":"ghazipur-sp-transferred-many-station-heads-to-other-police-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: एसपी ने थानों में किए बदलाव, थानाध्यक्षों का कार्य क्षेत्र बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: एसपी ने थानों में किए बदलाव, थानाध्यक्षों का कार्य क्षेत्र बदला
Tue, 14 Sep 2021 11:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस प्रशासन में बदलाव हुआ है। कई थानाध्यक्षों का तबादला किया गया है। गाजीपुर के एसपी डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह ने कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एक बार फिर बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
अजय कुमार पांडे थानाध्यक्ष करंडा से भावरकोल का थानाध्यक्ष बनाया गया है। बरेसर थानाध्यक्ष शशिचंद चौधरी को सादात का थानाध्यक्ष, दुल्लहपुर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा को नोनहरा थानाध्यक्ष, जंगीपुर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह को खानपुर थानाध्यक्ष, खानपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह को जंगीपुर थानाध्यक्ष, सादात थानाध्यक्ष रामाश्रय राय को रेवतीपुर थानाध्यक्ष, रेवतीपुर थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह को बरेसर थानाध्यक्ष, भांवर कोल थानाध्यक्ष हरि नारायण शुक्ला को करंडा थानाध्यक्ष, नोनहरा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा को दुल्लहपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, ममता थानाध्यक्ष महिला थाना से प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ, रंजीता देवी आरटीसी गाजीपुर से थानाध्यक्ष महिला थाना बनाया गया है।