फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur police revealed murder case of farmer Ram Vilas Kannaujiya

हत्या का खुलासा: मछली की दावत कर 5 दोस्तों ने मिलकर बनाया प्लान, फिर किसान को दी दर्दनाक मौत; 4 आरोपी अरेस्ट

Tue, 23 Jan 2024 02:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 23 Jan 2024 02:46 PM IST
सार

किसान रामविलास कन्नौजिया की हत्या पांच दोस्तों ने मिलकर की थी। हत्या बदले की भावना से की गई थी। आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से जान ली थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है। 

विज्ञापन
Ghazipur police revealed murder case of farmer Ram Vilas Kannaujiya
ghazipur news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के नंदगंज पुलिस ने 18 जनवरी को हुए किसान रामविलास कन्नौजिया हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के मुताबिक वारदात को पांच लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था, जिसमें चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि बदले की भावना से घटना को योजना बनाकर अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन


आरोरियों को चीनी मील मंदिर के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक रक्त रंजित चारपाई की बांस की पाटी, एक लाठी, 6 मोबाइल, दो बाइक, एक देशी तमंचा .315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में सतीश उर्फ कल्लू कन्नौजिया निवासी ग्राम रेवसा थाना नंदगंज, अखिलेश विश्वकर्मा निवासी ग्राम कांधरपुर थाना नोनहरा (हाल पता ग्राम रेवसा) गोलू यादव उर्फ रमन यादव निवासी ग्राम अतरसुआ थाना नंदगंज और दीपक यादव निवासी ग्राम अंधऊ थाना कोतवाली शामिल हैं। सभी की उम्र 19 से 22 आयुवर्ग के बीच है। जबकि जसवंत उर्फ प्रदुम्न यादव निवासी ग्राम मठिया चाड़ीपुर थाना करंडा फरार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे रची हत्या की साजिश

एसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छठ के दिन रामविलास कन्नौजिया के दरवाजे पर सतीश उर्फ कल्लू कन्नौजिया के भतीजे से मारपीट हुई था। उस समय मौके पर रामविलास कन्नौजिया भी मौजूद था, लेकिन उसने बीच बचाव नहीं किया। सतीश को उस समय ऐसा लगा यह घटना रामविलास ने ही करवाया, तभी से बदला लेने के लिए प्लान बना रहा था, लेकिन सही समय नहीं मिल पा रहा था। 

17 जनवरी को सतीश ने अपने यहां मछली बनाया। वहीं पर पांचों दोस्तों ने खाने- पीने के बाद योजना बनाई गई कि सुबह रामविलास सब्जी बेचने के लिए अकेले मोटर साइकिल से नंदगंज मंडी जाएगा, उसी समय हत्या कर दिया जाएगा। 18 जनवरी की सुबह करीब 7.30 बजे के आस-पास अखिलेश विश्वकर्मा, दीपक यादव, गोलू यादव उर्फ रमन यादव व जसवंत उर्फ प्रदुम्न यादव मौजूद थे। वह और अखिलेश विश्वकर्मा अपनी बाइक, गोलू यादव, दीपक यादव और यशवंत उर्फ प्रदुम्न यादव दूसरे बाइक से थे। 

योजना के अनुसार रेवसा कट हाइवे पर जैसे ही रामविलास अपने गांव की तरफ से बढ़ा उसके साथी अखिलेश विश्वकर्मा व दीपक यादव ने उसकी बाइक पकड़कर रोक दी। जसवंत उर्फ प्रदुम्न ने उसका हाथ पकड़ लिया, तभी वह चारपाई की पाटी से उसके सिर पर वार कर दिया। जबकि गोलू यादव उर्फ रमन यादव ने भी बांस के डंडे से मारा, जिससे रामविलास की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed