फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur police registered FIR against SP MP Afzal Ansari

यूपी पुलिस का एक्शन: गाजीपुर में सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ FIR, गांजे वाले बयान को लेकर दर्ज हुआ केस

Sun, 29 Sep 2024 01:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 29 Sep 2024 01:09 PM IST
सार

Afzal Ansari : गाजीपुर जिले की पुलिस ने सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अफजाल के गांजे वाले बयान को लेकर मुकदमे की कार्रवाई की है।  

विज्ञापन
Ghazipur police registered FIR against SP MP Afzal Ansari
अफजाल अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सांसद अफजाल अंसारी पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने 27 सितंबर को पत्रकार भवन में पत्रकारों से बातचीत में एक विवादित बयान दिया था। कहा कि गांजा को कानून का दर्जा देकर वैध कर दो, लेकिन कानून का इतना बड़ा माखौल क्यूं उड़ाते हो? लाखों करोंड़ो लोग खुलेआम गांजा पीते हैं। पूरी महफिल लगाकर गांजा पीते हैं। 

विज्ञापन


बड़े-बड़े धार्मिक आयोजनो में लोग गांजा पीते हैं। उसे भगवान का प्रसाद और बूटी कहकर पीते हैं। भगवान का प्रसाद और बूटी है तो अवैध क्यों है भाई? यह दोहरी नीति क्यों? अगर वह भगवान का प्रसाद है और भगवान की बूटी है तो उसे कानून में मान्यता दो। कानून में अवैध और पीने के लिए छूट, भकाभक। हम कह रहे हैं लुका के क्यों पी रहें है? गाजीपुर जिले में भी वही हो रहा है। 
विज्ञापन


कौनव मठ में चला न हमरा सथवा हम दिखा देई। हम कह रहे हैं कि अगर भगवान शंकर की बूटी व प्रसाद है तो भांग को समाज में जिस तरह तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया जाता है। भांग का लाइसेंस मिलेगा। गांजा का तो लाइसेंस नहीं है। यह ऐसी अवैध चीज है। अभी कुंभ लगने जा रहा है एकाद मालगाड़ी भी अगर चली जाएगी गांजे की तो वह भी खत्म हो जाएगी। बहुत सारे साधु, संत, महात्मा समाज के लोग गांजा को बड़ा शौक से पीते हैं और कहते हैं कि पीने से भूख भी लगती है। स्वास्थ्य के लिए भी पीते हैं। सांसद के इस बयान के वायरल वीडियो के कारण साधु समाज द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी रोष प्रकट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed