फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur police recovered 15 children from vehicle bringing children from Bihar to Bhadohi

वाहन से बरामद हुए 15 बच्चे: बिहार से बच्चों को भदोही ला रहा था चालक, गाजीपुर पुलिस ने पकड़ा

Thu, 26 Aug 2021 12:59 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 26 Aug 2021 12:59 AM IST
सार

कि राहगीरों ने सूचना दी कि रेवसा के पास हाईवे स्थित ढाबे पर बच्चों से भरा एक वाहन खड़ा है। वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वाहन में 15 बच्चे सवार थे। बच्चों से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि हम पढ़ने के लिए मदरसे में जा रहे हैं।

विज्ञापन
Ghazipur police recovered 15 children from vehicle bringing children from Bihar to Bhadohi
पुलिस ने चालक हिरासत लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाने की पुलिस टीम ने मंगलवार की रात बिहार से 15 बच्चों को लेकर भदोही जा रहे एक वाहन को रेवसा स्थित हाईवे पर रोक लिया। पूछताछ में मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने वाहन मालिक और चालक को हिरासत में ले लिया है। आगे की जांच के लिए बच्चों के परिजनों को बुलाया गया है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि राहगीरों ने सूचना दी कि रेवसा के पास हाईवे स्थित ढाबे पर बच्चों से भरा एक वाहन खड़ा है। वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वाहन में 15 बच्चे सवार थे। बच्चों से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि हम पढ़ने के लिए मदरसे में जा रहे हैं।
विज्ञापन


भदोही निवासी वाहन चालक संजय ने पुलिस को बताया कि बच्चों को बिहार प्रांत के जिला अररिया से लेकर आ रहा हूं। गाड़ी मालिक ने मुझे बिहार से बच्चों को लाने के लिए कहा था। बच्चे भदोही में कहां जाएंगे, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बयानों को लेकर शंका होने पर पुलिस गाड़ी और बच्चों को थाने ले आई। और वाहन मालिक को बुलाया गया। दूसरे दिन बुधवार को थाने पहुंचे वाहन मालिक भदोही निवासी मोहम्मद मलिक ने बताया कि भदोही निवासी जमीर ने मुझे बच्चों को लाने के लिए बिहार से भदोही के फुलवरिया तक का भाड़ा तय किया था।

एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि बच्चे कहां ले जाए जा रहे हैं। स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। इनके बयान से शक गहराता जा रहा है। बच्चों के परिजनों को थाने पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed