फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Police Encounter criminal Arrested After Gunfight Injured and Hospitalized

Ghazipur Police Encounter: पुलिस को देख 25 हजार के इनामी बदमाश ने झोंकी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

Thu, 20 Mar 2025 11:25 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 20 Mar 2025 11:25 AM IST
सार

Ghazipur Police Encounter: गाजीपुर पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी है। 

विज्ञापन
Ghazipur Police Encounter criminal Arrested After Gunfight Injured and Hospitalized
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ghazipur Crime News: गाजीपुर जिले के बरेसर और करीमुद्दीनपुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश महावीर यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया।  

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
थानाध्यक्ष बरेसर संतोष कुमार पाठक मय फोर्स रात में अलावलपुर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कंट्रोल रूप से सूचना मिली कि प्रभारी निरीक्षक थाना करीमुद्दीनपुर एक बदमाश का पीछा कर रहे हैं। कामुपुर अंडरपास से बाराचवर के रास्ते होते हुए जहूराबाद की तरफ बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन




थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक मय हमराह जैसे ही सिपाह पुलिया के पास पहुंचे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहा बाइक सवार पुलिस को देख वाहन घुमाने लगा। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर गिर गया। पुलिस उसे रोकने के लिए कहा तो फायर करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Police Encounter: बलिया में पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली; ATM से करते थे फ्रॉड

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो बदमाश के बांये पैर में लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक उसने अपना नाम महावीर यादव (21) निवासी ग्राम गन्धपा थाना करीमुद्दीनपुर बताया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी तमंचा 0.315 बोर व एक कारतूस .315 बोर बरामद किया। पुलिस के मुताबिक वह करीमुद्दीनपुर का वांछित है। उसके खिलाफ करीमुद्दीनपुर थाने में गैंगस्टर, नोनहरा, बरेसर में भी मुकदमें दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed