फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur police arrested three miscreants for arms smuggling 18 pistols 19 country-made pistols recovered

असलहा तस्करी का खुलासा: मध्य प्रदेश से गाजीपुर पहुंची अवैध हथियारों की खेप, डिलीवरी से पहले दबोचे गए आरोपी

Thu, 01 Oct 2026 03:37 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 01 Oct 2026 03:37 PM IST
सार

गाजीपुर जिले की पुलिस ने 38 अवैध पिस्टल और तमंचे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। हथियारों की खेप एमपी के खंडवा-बुरहानपुर से गाजीपुर लाई गई थी। इस दौरान 18 पिस्टल, 19 तमंचे और 18 कारतूस बरामद किए गए। 

विज्ञापन
Ghazipur police arrested three miscreants for arms smuggling 18 pistols 19 country-made pistols recovered
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र के कैथवलिया पुलिया पर बुधवार रात पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप की डिलीवरी से पहले तीन युवकों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पिट्ठू बैग में 38 अवैध पिस्टल और तमंचे मिले। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि तीनों मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर क्षेत्र से अवैध असलहे लेकर गाजीपुर पहुंचे थे और डिलीवरी की तैयारी में थे। स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 18 पिस्टल, 19 देशी तमंचे और 18 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
एसपी ने बताया कि हथियारों के स्रोत और आरोपियों के संपर्कों की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, बुधवार की रात सूचना मिली कि कुछ अंतरराज्यीय असलहा तस्कर हथियार लेकर कैथवलिया पुलिया के पास दोपहिया वाहन के साथ मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की निगरानी शुरू कर दी। मोटरसाइकिल के पास तीन युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ghazipur police arrested three miscreants for arms smuggling 18 pistols 19 country-made pistols recovered
असलहा बरामद - फोटो : अमर उजाला

एसपी ने बताया कि तलाशी में पहले आरोपी रतन विश्वकर्मा के पास से .32 बोर की एक पिस्टल और पांच कारतूस मिले। उसके पिट्ठू बैग से छह पिस्टल और सात देशी तमंचे बरामद हुए। दूसरे आरोपी रवि कुमार के पास से एक पिस्टल और छह कारतूस मिले। उसके बैग से पांच पिस्टल और छह तमंचे बरामद हुए। तीसरे आरोपी अभिषेक कुमार के पास .9 एमएम की पिस्टल और दो कारतूस मिले। उसके बैग से पांच .32 बोर की पिस्टल और छह देशी तमंचे बरामद किए गए।

इसे भी पढ़ें; यूपी में हुआ कमाल: भाजपा नेता ने घुटने की कराई एमआरआई, रिपोर्ट ब्रेन की मिली; गड़बड़ी से अटक गया इलाज

एसपी ने रतन विश्वकर्मा और रवि कुमार को भदौरा, थाना गहमर तथा अभिषेक कुमार को फुल्ली, थाना दिलदारनगर का निवासी बताया है। तीनों की उम्र करीब 19 से 20 वर्ष है। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन, 900 रुपये और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। एसपी के अनुसार, मामले में दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed