तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो: दो दिन फोन पर की गंदी बात, फिर केबिन में बुलाकर की छेड़खानी; स्कूल प्रबंधक अरेस्ट
गाजीपुर जिले में स्कूल मैनेजर द्वारा 7वीं की छात्रा के साथ गंदी हरकत करने का मामला सामने आया है। मैनेजर ने छात्रा के पास फोन कर गंदी बाते कीं। उसके बाद स्कूल के केबिन में बुलाकर अश्लील हरकत करने लगा। शिकायत पर पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
कक्षा 7 की छात्रा को केबिन में बुलाकर छेड़खानी करने के आरोप में डालिम्स सनबीम स्कूल रक्सहां के प्रबंधक साकिब खान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि प्रबंधक ने छात्रा को फोन करके पहले गंदी बात की, फिर केबिन में बुलाकर छेड़खानी की। छात्रा दूसरे समुदाय की है। इस वजह से स्थिति तनावपूर्ण है। घटना से छात्र और अभिभावकों में भी नाराजगी है।
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता डालिम्स सनबीम स्कूल रक्सहां में कक्षा सात की छात्रा है। छात्रा के दादा ने दिलदारनगर थाना पुलिस को जो तहरीर दी है, उसके मुताबिक, प्रबंधक साकिब खान ने नौ सितंबर को छात्रा को फोन किया था। वह स्कूल से पढ़कर घर लौटी थी। आरोपी ने छात्रा से पूछा कि जिस मोबाइल नंबर से बात हो रही, वह किसका है। इस पर पीड़िता ने बताया कि मां का है।
आरोप है कि प्रबंधक ने छात्रा से कहा कि अपना पर्सनल नंबर दो। लेकिन, छात्रा ने नहीं दिया। सुबह फिर फोन किया और गंदी बातें करने लगा। स्कूल जाने पर प्रबंधक ने छात्रा को केबिन में बुलाया और हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा। गंदी बात भी की। घर आने बाद छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी।
इसके बाद छात्रा के दादा दिलदारनगर थाने पहुंचे और मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मैनेजर साकिब खान को गिरफ्तार कर लिया है। इस सिलसिले में स्कूल प्रबंधन का पक्ष नहीं मिल सका है।
...तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो
क्या बोली पुलिस
छात्रा से छेड़खानी के आरोप में डालिम्स सनबीम स्कूल रक्सहां के प्रबंधक साकिब खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -महेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक, दिलदारनगर