{"_id":"627bab7afa6266007823f8a3","slug":"ghazipur-pieces-of-track-found-on-railway-track-removed-by-sanghamitra-standing-at-chausa-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: रेलवे ट्रैक पर रखे मिले पटरी के टुकड़े, संघमित्रा को चौसा स्टेशन पर खड़ा कर हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: रेलवे ट्रैक पर रखे मिले पटरी के टुकड़े, संघमित्रा को चौसा स्टेशन पर खड़ा कर हटाया गया
Wed, 11 May 2022 05:56 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 11 May 2022 05:56 PM IST
सार
अप संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन को चौसा में रोककर पटरी के टुकड़े को हटवाकर परिचालन को शुरू कराया गया।
विज्ञापन
गाजीपुर में रेलवे ट्रैक पर रखे मिले पटरी के टुकड़े
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के गहमर स्टेशन के होम सिग्नल के बाद अप पटरी पर मंगलवार की रात अज्ञात लोगों ने दो जगह पर रेल पटरी का पुराना टुकड़ा रख दिया गया। संयोगवश उसी समय डाउन लाइन से गुजर रही ट्रेन के ड्राइवर की नजर उस पर पड़ गई और उसने गहमर स्टेशन को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
ऐसे में अप संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन को चौसा में रोककर पटरी के टुकड़े को हटवाकर परिचालन को शुरू कराया गया। मंगलवार की रात राजेंद्रनगर जा रही 13202 कुर्ला राजेंद्रनगर एक्सप्रेस ट्रेन गहमर पहुंचने वाली थी कि स्टेशन से पहले ही इस ट्रेन के ड्राइवर की नजर रेलवे पटरी पर रखे गए पटरी के टुकड़े पर पड़ी।
विज्ञापन
चालक ने तत्काल इसकी जानकारी दानापुर रेल कंट्रोल के साथ गहमर स्टेशन को दिया गया। कंट्रोल की सूचना पर आनन-फानन में अप संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन को रात करीब 9.53 बजे चौसा स्टेशन खड़ा करा दिया गया और तुरंत रेल कर्मचारियों के द्वारा रेल के टुकड़े को अप पटरी से हटवाकर परिचालन को शुरू कराया गया।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ के उप निरीक्षक नवीन कुमार और टीम ने स्थिति का जायजा लिया। उसके बाद अप रेलवे पटरी से टुकड़ा को रेल पथ के कर्मियों से सहयोग से रेल पटरी से हटाया गया। इसकी सूचना मंडल के आरपीएफ के उच्चाधिकारियों को दिया गया।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ के उप निरीक्षक नवीन कुमार और टीम ने स्थिति का जायजा लिया। उसके बाद अप रेलवे पटरी से टुकड़ा को रेल पथ के कर्मियों से सहयोग से रेल पटरी से हटाया गया। इसकी सूचना मंडल के आरपीएफ के उच्चाधिकारियों को दिया गया।
इस संबंध में गहमर के रेल पथ निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि दिलदारनगर आरपीएफ थाना में अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरपीएफ आरोपियों तक पहुंचने की दिशा में काम कर रही है।
अप संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन को चौसा में रोककर पटरी के टुकड़े को हटवाकर परिचालन को शुरू कराया गया।