{"_id":"604a4db18ebc3ed82f3cddab","slug":"ghazipur-on-mahashivratri-the-devotees-performed-the-bhobnath-jalabhishek-echoing-every-har-mahadev-ghazipur-news-vns579361581","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: महाशिवरात्रि पर भक्तों ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, हर-हर महादेव की रही गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: महाशिवरात्रि पर भक्तों ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, हर-हर महादेव की रही गूंज
विज्ञापन
बाबा चौमुखनाथ मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते भक्त।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि की धूम रही। महादेव के भक्तों से शिव मंदिर भरे रहे। भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का दर्शन पूजन कर अपने को धन्य किया और परिवार की सुख समृद्धि की मंगल कामना की। शिवालय हर हर महादेव के जयकारे से गूंजते रहे।
सूर्योदय होते ही शिव भक्त मंदिरों में पहुंचने लगे थे। समय बीतने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ भी मंदिरों पर बढ़ने लगी। शहर के मिश्रबाजार स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर, लालदरवाजा स्थित अभयेश्वर नाथ मंदिर, रायगंज स्थित अमरनाथ मंदिर, चीतनाथ, नवाबगंज स्थित शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों ने मत्था टेका। सबसे ज्यादा भीड़ पीरनगर स्थित मंदिर पर रही। भीड़ की वजह से घंटों कतार में खड़े रहने के बाद श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से मंदिर में प्रवेश किया और भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। पूजन-अर्चन करने वालों में महिलाओं और युवतियों की संख्या अधिक रही। मंदिरों के आसपास लगी दुकानों पर फूल-माला, भांग, धतूरा, दूध आदि पूजन सामग्री की खरीदारी करने के बाद भक्तों ने भोलेनाथ को चढ़ाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मरदह : महाहर धाम पर भोर से ही शिव भक्त पहुंचने लगे थे। दस बजते-बजते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की जलाभिषेक करने के लिए काफी लंबी कतार लग गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद महिपाल पाठक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मी मौजूद थे। मंदिर समिति की तरफ से अध्यक्ष जितेंद्रनाथ पांडेय, रामवचन सिंह, सचिव वीरेंद्र सिंह, सचिंद सिंह, श्रीराम सिंह, वशिष्ठ शर्मा, अभिषेक सिंह, विपिन सिंह, शिवलाल यादव, प्रवीण पटवा, आर्यन सिंह, आनंद कुमार, लेखपाल शेषनाथ श्रीवास्तव, शैैलेश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
औड़िहार : सैदपुर नगर क्षेत्र के बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर, संगत आश्रम मंदिर, सिद्धेश्वर घाट स्थित मंदिर, बारह रूप मंदिर, बिछुड़ननाथ महादेव मंदिर एवं भितरी कस्बे में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शनार्थियों की पूरे दिन भीड़ रही। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक घनानंद त्रिपाठी पूरे दिन क्षेत्र के मंदिरों के पास गश्त करते रहे। करीमुद्दीनपुर/दुबिहा : ऊंचाडीह स्थित नागेश्वर नाथ, असावर स्थित बुढ़वा महादेव, करीमुद्दीनपुर स्थित झारखंडे महादेव, लठ्ठूडीह स्थित घटेश्वर महादेव, पतार स्थित गंगेश्वरनाथ मंदिर पर श्रद्वालुओं ने दर्शन-पूजन किया। देवकली : बाबा चौमुखनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। इस दौरान आयोजित मेले में खासी भीड़ रही। सेवराई : तहसील क्षेत्र के उसिया गांव में अति प्राचीन महादेव मंदिर, मनिहर वन स्थित मनभद्र बाबा मंदिर, सतरामगंज बाजार स्थित शिवमंदिर, सेवराई, गोड़सरा, भदौरा, फरीदपुर आदि गांव के शिव मंदिरों पर महिला, पुरुष एवं बच्चों ने भगवान महादेव का विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके अलावा रेवतीपुर, सुहवल, कासिमाबाद, भांवरकोल, मुहम्मदाबाद, बिरनो, खानपुर, नंदगंज, दुल्लहपुर, करंडा, दिलदारनगर, जखनिया, जंगीपुर, सादात, जमानिया, मौधा, बहरियाबाद सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में देवाधिदेव के पूजन-अर्चन की धूम रही। मंदिरों में बज रहे घंटे और घड़ियालों से माहौल शिवमय होता रहा।
मंदिर जाने वाले मार्गों पर रही चहल-पहल
गाजीपुर। महाशिवरात्रि पर मंदिर जाने वाले सभी मार्गों पर भक्तों की चहल-पहल बनी रही। मरदह के महाहार धाम और शहर के पीरनगर स्थित मंदिर पर सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरु हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे दिन शिव की आराधना की धूम रही।
मेले में उमड़ी भीड़
गाजीपुर। शहर के बूढ़ा महादेव मंदिर और मरदह स्थित महाहर धाम में मेले का आयोजन किया गया। मेले में खिलौना, चाट-पकौड़ी, शृंगार के सामानों सहित अन्य दुकानें लगाई गई थी। इसके अलावा बच्चों के लिए झूला भी लगा था। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने जहां मेले में विभिन्न सामानों की खरीदारी की। वही बच्चों ने अपने अभिभावकों से खिलौने, गुब्बारे की खरीदारी कराने के साथ ही झूले का आनंद उठाया।
शिवमय रहा शहर
गाजीपुर। महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा समितियों की ओर से भगवान शिव का भव्य शृंगार कराने के साथ ही मंदिरों को फूल-मालों और बिजली की झालरों से आकर्षक ढंग से सजवाया गया था। शिवालयों पर बजने वाले भक्ति गीतों एवं भक्तों द्वारा बीच-बीच में हर-हर महादेव का जयघोष किए जाने से माहौल शिवमय बना रहा।