{"_id":"5e84b8688ebc3e78ab70ac64","slug":"ghazipur-news-ghazipur-news-vns518590833","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सीमा पर हो रही यात्रियों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सीमा पर हो रही यात्रियों की जांच
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में देर रात भरती दो संदिग्ध मरीजों का बुधवार को सैंपल लिया गया तथा जांच के लिए वाराणसी भेज दिया गया। अब तक यहां कुल 16 संदिग्ध मरीज आए जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद उन्हें अलग रहने सहित जरूरी निर्देश देकर घर भेज दिया गया। इधर जिले में आए विदेशी तथा सभी बाहरी लोगों की स्क्रीनिंग तथा अन्य जांच भी की जा रही है। जिले की सीमाओं पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगाई गई हैं जो लोगों की जांच कर रही है। जिला अस्पताल में भी करीब तीन सौ लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस प्रकार कुल 64 लोगों को निगरानी में रखा गया है।
बाहर से आए लोगों की अब कई भाग में जांच की व्यवस्था की गई है जो पहले से घर आ गए हैं उनकी सूची बना दी गई है। उन्हें जिला अस्पताल पर बुलाकर तथा घर-घर जाकर जांच की गई। दूसरे प्रकार से जो लोग बाहर से आए हैं उन्हें जगह-जगह रखकर जांच की जा रही है तथा शिविरों में क्वारंटीन किया गया है। तीसरे प्रकार में अब सीमाओं पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगा दी गई हैं. जो आ रहे बाहरी लोगों की बार्डर पर ही स्क्रीनिंग तथा जांच कर रही है। इनकी सूचना के लिए जिले के सभी तहसीलों पर कंट्रोल रुम बना दिया गया है तथा ब्लाकवार चिकित्सकीय टीम गठित कर दी गई है। यह सभी टीमें तुरंत मौके पर पहुंच जाएगी। नोडल अधिकारी डा. स्वतंत्र सिंह ने बताया कि दिन रात स्क्रीनिंग का काम चल रहा है। संदेह होने पर तुरंत सैंपल लेकर वाराणसी जांच के लिए भेज दिया जा रहा है। अब तक सभी की रिपोर्ट निगेटिव ही आई है।