फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

ठंड से महिला मरी, जनजीवन बेहाल

Sun, 12 Jan 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
ghazipur news
गाजीपुर/मरदह। ठंड और गलन कभी कम तो कभी ज्यादा होने का सिलसिला पिछले एक पखवारे से निरंतर चल रहा है। शनिवार को भी सुबह अच्छी धूप खिली और दोपहर बाद धीरे-धीरे आसमान में बादल छाने लगे। सायंकाल तेज हवा चलने की वजह से लोग ठिठुरते नजर आए। इसके बाद मुख्य बाजार में भी सन्नाटा पसर गया। कड़ाके की ठंड लगने से एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाने के स्थानीय गांव मौर्या बस्ती की रहने वाली 41 वर्षीय चिंता देवी पत्नी प्रेमचंद मौर्य की शनिवार को ठंड लगने से मौत हो गई। घर वालों की माने तो शनिवार की सुबह आठ बजे घर के सामने स्थित हैंडपंप पर चिंता देवी कपङा धुलाई कर रही थी। इसी दौरान कुछ देर बाद ठंड लगने से वह वहीं पर गिर गई। परिजन तत्काल हैंडपंप पर पहुंचे, तो देखा की उसका हाथ- पैर कांप रहा है। वह तत्काल अलाव सहित उनी वस्त्रों से महिला के शरीर को राहत पहुंचाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। इससे उसको कोई राहत नहीं मिली। तब परिजन और ग्रामीण मिलकर आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह ले गए, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने चिंता देवी को मृत्य घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में जहां रूदन-क्रंदन मच गया, वहीं बेटे अविनाश मौर्य और अवनीश मौर्य का रो -रो कर बुरा हाल था। पूरे गांव समेत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग दरवाजे पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट कर रहें थे। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय लेकपाल चितरंजन चौहान ने मौके पर पहुंचकर जांच पङ़ताल किया।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed