फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

भारतीयता की क्या पहचान-सीएए का हो सम्मान

Sun, 12 Jan 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
ghazipur news
लोक जागरण मंच की ओर से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओंके साथ जागरुकता रै? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शनिवार को लोक जागरण मंच के आह्वान पर जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। लंका मैदान से कार्यक्रम संयोजक सचिदानंद राय चाचा के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, विधायक डा. संगीता बलवंत, सुनीता सिंह, अलका राय तथा नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में निकली यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लिए वंदे मातरम, भारत माता की जय, भारतीयता की क्या पहचान-सीएए का हो सम्मान आदि नारे लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन

लंका मैदान से निकली तिरंगा पदयात्रा बड़ीबाग, चुंगी से सिंचाई विभाग चौराहा होते कचहरी, महुआबाग, मिश्रबाजार, सकलेनाबाद होते पुन: लंका मैदान में आकर संपन्न हो गई। कार्यक्रम की सफलता पर समापन संबोधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से भारत के लोगों को किसी भी तरह की कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। विपक्षी जिनकी राजनैतिक भागीदारी समाज में समाप्त हो चुकी है वह लोगों को भड़काकर गुमराह करके मात्र अपनी दुकानदारी चमकाने का प्रयास कर रहे हैं जो असंभव है। सीएए नागरिकता देने का कानून है न कि लेने का। उन्होंने 18 जनवरी को वाराणसी में आयोजित जन जागरण अभियान में जिले की भारी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अशोक राय, सुभाषजी, आनंद मिश्रा, पारसनाथ राय, भानूप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, आदि उपस्थित थे। संचालन अभय नारायन तिवारी ने किया। यात्रा के दौरान सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed