{"_id":"5dcc55858ebc3e5b1703a198","slug":"ghazipur-news-ghazipur-news-vns494204916","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर के ऊपर पेट्रोल छिड़क मनबढ़ ने लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर के ऊपर पेट्रोल छिड़क मनबढ़ ने लगाई आग
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के हैदरगंज गांव में मंगलवार की रात को नाबालिग युवक के शरीर पर पेट्रोल छिड़कर गांव के ही एक मनबढ़ किस्म के युवक ने आग लगा दी। इससे नाबालिग गंभीर रूप से झुलस गया। मऊ मे उसका उपचार चल रहा है। पिता की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।
मालूम हो कि हैदरगंज गांव निवासी विजय चौहान का पुत्र कक्षा दस का छात्र त्रिभुवन राम (16) मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर के दरवाजा के पास अपनी मां से बात कर रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक मनबढ़ किस्म का युवक वहां बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा और त्रिभुवन के ऊपर पेट्रोल डाल दिया। जब तक किशोर कुछ समझ पाता, माचिस से आग लगा दिया। बेटे के कपड़े से आग की लपटें उठता देख मां सुमन बेहोश होकर गिर पड़ी। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। ग्रामीणों के साथ परिजन आनन-फानन में किशोर को हैदरगंज चट्टी पर चिकित्सक के पास ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मऊ के लिए रेफर कर दिया, जहां किशोर का उपचार चल रहा है। इस मामले में त्रिभुवन के पिता पिता विजय चौहान ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी। थानाध्यक्ष शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के ही युवक विनोद चौहान के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।