{"_id":"5db9d0568ebc3e017f1e837f","slug":"ghazipur-news-ghazipur-news-vns491760080","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार की जद में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार की जद में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहा/करीमुद्दीनपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में मंगलवार की सुबह एक पुराने मकान को गिराते समय दीवार के टूटे हिस्से में आने से मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इलाके के बधोर गांव निवासी जयराम राजभर का पुत्र राजनारायण राजभर (45) मजदूरी का काम करता था। मंगलवार को वह पड़ोसी गांव करीमुद्दीनपुर में जर्जर मकान को गिराने के लिए मजदूरी कर रहा था। इस दौरान शाम के करीब चार बजे मोटा दीवार एक हिस्सा उसके सर पर गिर गया, जिससे गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। मकान स्वामी ने इसकी जानकारी मजदूर के परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग वहां पहुंच गए। शव पर नजर पड़ते ही चीख-पुकार करने लगे। वहां मौजूद लोग बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना लाई। राजनारायण मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशेषनाथ सिंह ने बताया की मजदूरी का काम करते समय दीवार गिरने से मजदूर की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पिता ने दुर्घटना के कारण मौत होने की तहरीर दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।